फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट हो रहे निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू के सैंज में दो दिवसीय सांसद स्वास्थ्य मेला बुुधवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर मुख्यातिथि सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। इस योजना से छूटे लोगों को भी कवर करने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरंभ की है।
विज्ञापन

सांसद स्वास्थ्य मेले में लोगों को कई आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। जांच व उपचार के लिए पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर तक करीब 1200 लोगों का पंजीकरण हो चुका था। इस मेले में अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। मुफ्त दवाइयां वितरित की जा रही हैं। आयुष्मान भारत, हिमकेयर योजना और विकलांगता कार्ड भी मौके पर ही बनाए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। दोनों योजनाओं के पात्र लोगों के लिए हर साल पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। सैंज घाटी की एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे इस स्वास्थ्य मेले के पहले दिन घाटी के दूरदराज गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामस्वरूप ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में यह दूसरा स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। दूरदराज गांवों के बाशिंदे इन दो दिनों के दौरान सैंज में ही विशेषज्ञ डाक्टरों से जांच, उपचार और ऑपरेशन करवा सकेंगे। इस दौरान कई गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन की सुविधा भी सैंज में ही उपलब्ध होगी। इससे गरीब मरीजों को बहुत सुविधा होगी। विधायक सुरेंद्र शौरी और जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने रामस्वरूप शर्मा का स्वागत किया तथा सांसद स्वास्थ्य मेले के आयोजन के लिए आभार जताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने मेले में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। सांसद स्वास्थ्य मेले के शुभारंभ पर जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, सदस्य हितेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें