फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय व बाहरी राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
माल रोड से मनु रंगशाला तक सांस्कृतिक दलों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

स्थानीय और बाहरी राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लूटी वाहवाही
कुल्लवी वाद्ययंत्रों के साथ फैशन शो ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। कार्निवाल के दूसरे दिन वीरवार को माल रोड से लेकर मनु रंगशाला तक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। सुबह के सत्र में कार्यक्रम का आगाज मालरोड पर वाद्ययंत्र प्रतियोगिता से शुरू हुआ। राजू और उनके सहयोगियों ने कुल्लवी वाद्ययंत्र की धुन पेश की। वहीं प्रदीप और साथी ठेला, राम सिंह और सहयोगी बागन, रेसू राम और साथी पीज के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखा कर वाहवाही लूटी। बाद में मनु रंगशाला में सांस्कृतिक दलों की फैशन शो प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें फ्लाइंग स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ डांस जम्मू, हरि हरानंद उज्जैन मध्य प्रदेश, डांसिंग अकादमी पतलीकूहल, आकाश कला संगम भुंतर और वलकेंड ग्रुप मेहसाना गुजरात के कलाकार रैंप पर उतरे। वहीं, लोकनृत्य स्पर्धा में वलकेंड ग्रुप मेहसाना गुजरात, युवा सपंदन तुलजापुर महाराष्ट्र, औरा वर्ड ग्रुप उज्जैन, पीडीजे ग्रुप विजयपुर कर्नाटक, हरि हरानन्द उज्जैन, खालसा कॉलेज अमृतसर और सागर द बैंड कुल्लू ने लोकनृत्य कलाकारों ने संस्कृति की छटा बिखेरी। दोपहर बाद मनु रंगशाला में नए और पुराने गाने पर डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें सागर बैंड कुल्लू, शांगड़ म्यूजिकल ग्रुप गोहर मंडी, डांसिंग अकादमी नेरचौक मंडी, फिट ऑफ फायर सुंदरनगर मंडी, वीर ब्रह्मा युवक मंडल पीज, स्टार डांस अकादमी बिलासपुर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनाली और डांसिंग अकादमी पतलीकूहल के कलाकारों ने नए गीत की धुन पर नृत्य कर पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा पुराने गाने पर जागृति कला मंच मनाली, डांस फ्रीक्स सुंदरनगर, औरा वर्ड ग्रुप उज्जैन, पीडीजे ग्रुप विजयपुर कर्नाटक, हरि हरानंद उज्जैन, खालसा कॉलेज अमृतसर, स्टूडियो जम्मू, वीर ब्रह्मा युवक मंडल पीज और सागर बैंड कुल्लू के कलाकारों पारंपरिक नृत्य कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें