स्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई ।इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया। दोनों महापुरुषों से सीख लेकर बुराइयों को मिटाने का आह्वान किया।
मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली ।तहसील में एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य, नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा, सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी नितिन दत्त शर्मा, कोतवाली में कोतवाल राजेश तिवारी, राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवशंकर ने ध्वजारोहण किया ।इस दौरान तहसील में उप जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने कहा कि हमें अपने दायित्वों का निर्वहन करके स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना है। स्वच्छता के संकल्प से स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना है। वहीं नगर के बालक बालिका जूनियर हाईस्कूल राज आदर्श, चौहान पब्लिक जूनियर, मार्डन जूनियर, शकील जूनियर सरस्वती शिशु मंदिर ,जावेद जूनियर हाईस्कूल ,लीड इंडिया इंटरनेशनल ,महिला महाविद्यालय ,राजकीय महाविद्यालय राजनगर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक की प्रस्तुति पेश की। इस दौरान विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।