फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग/कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों को लेकर निर्धारित की गई 26 अगस्त की अधिसूचना का विरोध शुरू हो गया है। 21 अगस्त को केलांग में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। इसमें जिला महासंघ की खंड इकाई के साथ समस्त विभागों के कर्मचारी वर्ग ने इस अधिसूचना का खंडन किया है और मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड केलांग की प्रधान फूला देवी, महासचिव अंजू देवी तथा उदयपुर खंड के प्रधान प्रेम लाल ने कहा कि महासंघ किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है। जब चाहे चुनाव की तिथि निर्धारित करें। चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले महासंघ की साधारण बैठक होती है। इसमें सभी कर्मचारी वर्ग के सुझाव अनुसार ही चुनाव करवाए जाते हैं। इस तरह के स्वयंभू नेताओं को महासंघ से बाहर कर देना चाहिए ,जो अपनी मनमर्जी से इस तरह की अधिसूचना जारी करते हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की साधारण बैठक 24 अगस्त को शाम चार बजे पुराने परिधि गृह केलांग में रखी गई है। बैठक में मुख्य तौर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला लाहौल-स्पीति के चुनाव और अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिला महासंघ खंड स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की इकाइयों, विभागीय कर्मचारी संगठनों तथा सभी विभागों के कर्मचारियों से बैठक में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें