फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनय की बारीकियां सीखेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों के लिए निशुल्क नाट्य कार्यशाला (समर चिल्ड्रन थियेटर वर्कशॉप) का आयोजन लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में होगा। कार्यशाला का आरंभ 20 जुलाई को होगा और समापन पांच अगस्त को होगा। रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय संस्था एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन, भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू और भाषा एवं संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला होगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में चौथी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतिदिन तीन घंटे चलने वाली यह कार्यशाला शाम चार बजे से शुरू होगी। संस्था अध्यक्ष तथा कार्यशाला निर्देशक केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित इस कार्यशाला में बच्चे शारीरिक भाषा, स्पीच, स्टोरी मेकिंग, स्टोरी टैलिंग, पोइट्री रेसिटेशन, बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट मैटिरियल, मेक अप व लाइटिंग आदि की बारीकियों को सीखेंगे। इसके साथ जो बच्चे थिएटर, सिनेमा या सीरियल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह कार्यशाला मार्गदर्शक का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला को संचालित करने में संस्था के अनुभवी रंगकर्मी मीनाक्षी, आरती ठाकुर, रेवत राम विक्की, ममता, जीवानंद, दीन दयाल, सुमित आदि अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन

बलदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें