मीठा बड़ा लागदा गाने पर मचा धमाल
पूजा आर्य के नाम रही भुंतर मेले की पहली संध्या
म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में चल रहे चार दिवसीय मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकार पूजा आर्य के नाम रही। पूजा ने पहाड़ी, पंजाबी और बॉलीवुड के गानों पर खूब धमाल मचाया। दर्शकों ने पूजा के गीतों पर खूब ठुमके लगाए। मेले का शुभारंभ एडीएम अक्षय सूद ने किया।
मेला कमेटी को प्रशासन की ओर मनाली कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में गेट लगाने का आश्वासन मिला। एडीएम ने कहा कि मेला कमेटी जल्दी प्राक्कलन तैयार करें। सांस्कृतिक संध्या की स्टार कलाकार पूजा आर्य ने देव वंदना कर संध्या की शुरूआत की। इसके बाद ...मीठा बड़ा लागदा, ...मामा अंगता सहित पंजाबी व पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाई। पिडमाउंट स्कूल भुंतर, प्राइमरी स्कूल शमशी, और अंकित म्यूजिकल ग्रुप मणिकर्ण, सपना म्यूजिकल ग्रुप, कृतिका म्यूजिकल ग्रुप भुंतर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। राधिका म्यूजिकल डांसिंग ग्रुप सैंज की कलाकार मोहिनी ने डांस पर वाहवाही लूटी।
सिमरन आर्या ग्रुप भुंतर, साजन म्यूजिकल ग्रुप खोखन, सुनीता म्यूजिकल ग्रुप, कुमकुम म्यूजिकल ग्रुप बैजनाथ, राहुल, अभिषेक ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद देव म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार देव ने ...तेरे जैसा यार कहां, ...क्या हुआ तेरा वादा, चंपा, सपना ने भी डांस किया। सिमरन म्यूजिकल ग्रुप खड़ीहार की कलाकार ने ...चिट्टा तेरा चोला काला, परगाणु की अनिता ने ...चिटियां कलाइयां वे गाने पर डांस कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान नगर पंचायत प्रधान कर्ण सिंह, उप प्रधान नीना राणा, मेला समिति अध्यक्ष अजय किशोर, पार्षद ललित कुमारी आदि मौजूद रहे।