फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जन्मदिन पर दलाशणी में रोपेंगे पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू।
विज्ञापन

दलाशणी गांव को हरा भरा बनाने के लिए गांव के युवकों और महिला मंडल ने शुरुआत कर दी है। गांव में अब हर बच्चे के जन्मदिन पर पौधरोपण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गांव ने पहल शुरू की है। रविवार को गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कारगिल के युद्ध के अनुभव साझा भी किए। ब्रिगेडियर ठाकुर कारगिल की लड़ाई के एक वाक्य को बताते समय भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि 19 साल पहले मई से जुलाई तक कारगिल का युद्ध लड़ा गया था। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में ग्रामीण देश के शहीद जांबाज सैनिकों के नाम पर पौधरोपण कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक यशवंत ने कहा कि गांव के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अब हर रविवार को पौधरोपण किया करेंगे। गांव के हर बच्चे का जन्मदिन अब पौधा लगाकर मनाया जाएगा। यशवंत ने कहा कि देश के शहीद सैनिकों के नाम पर भी पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान डॉ. बुद्धि सिंह, महिला मंडल प्रधान मीरा देवी, जय सिंह, किरण बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें