फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ां बेटी कैटवॉक में सुनीता व ऋषिता रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ मां भी उतरी रैंप पर
विज्ञापन

कलाकेंद्र में महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
कैटवॉक में सुनीता और ऋषिता रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में महिला सशक्तिकरण पर वी कैन डू संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बंजार ब्लॉक कांग्रेस सचिव और युवा कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

फैशन शो में रैंप पर पांच साल की बच्ची से लेकर 50 साल तक की महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। फैशन शो का मुख्य आकर्षण मां और बेटी का एक साथ रैंप पर कैटवॉक रहा। इसके अलावा महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समाज में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं को रोकने और जागरूक करने के लिए नाटक मंचन का हुआ। भुंतर की आंचल वरधान के खूबसूरत नृत्य पेश किया। मुख्यातिथि घनश्याम गौतम ने महिलाओं की हौसला अफजाई की। फैशन शो के मां बेटी कैटवॉक में सुनीता और ऋषिता ने बाजी मारी। मिस ग्लैमरस मेनका और शर्मिला मिस रनरअप रही। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी, बंजार कांग्रेस सचिव जीत राम ठाकुर, मनाली युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऋषि किशोर, योग राज ठाकुर, बंजार कांग्रेस सचिव तेजस्वी ठाकुर, बेअंत सिंह ठाकुर, पार्षद पूजा शर्मा, अनिता शर्मा, कुब्जा ठाकुर, ऊष्मज शर्मा, लोमश शर्मा, थॉमस जॉर्डन, हरीश शर्मा, भूषण शर्मा और मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें