फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजीटल इंडिया के दौर में 2जी के सहारे बोर्डर की जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
2जी के सहारे है बॉर्डर की जनता
विज्ञापन

स्पीति में महीनों से ठप है मोबाइल और इंटरनेट सेवा
घाटी में पर्यटन कारोबार चौपट होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/काजा (लाहौल-स्पीति)। चीन से सटी स्पीति घाटी में 2जी नेटवर्क के दम पर डिजीटल इंडिया का नारा बुलंद किया जा रहा है। नेटवर्क की हालात ऐसी है कि एक फोटो अपलोड करने में घंटों का समय लग रहा है। घाटी में कई महीनों से बीएसएनएल मोबाइल तथा इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप है।
स्पीति घाटी में एकमात्र बीएसएनएल के माध्यम से ही टेलीफोन और इंटरनेट की सेवा मुहैया हो रही है। स्पीति सिविल सोसायटी के अध्यक्ष टकपा तनजिन, सोनम तरगे, स्पीति होलिडे एडवेंचर संचालक रमेश लोटे, काजा युवक मंडल अध्यक्ष राजू जोंटी, सोनम अंगदुई का कहना है कि बीएसएनएल मोबाइल सेवा कई वर्षों की तुलना में इस बार बेहद खराब चल रही है। मोबाइल सेवा इतनी खराब है कि किसी को फोन करना हो तो बार-बार डायल करना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा की हालत तो इससे भी बदतर है। इंटरनेट की स्पीड बेहद कमजोर होने से इस बार उपभोक्ता सोशल मीडिया का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि एसएमएस भी डिलीवर नहीं हो रहा है। लोगों को मोबाइल पर इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं मिलने से बीएसएनएल द्वारा अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

टकपा तनजिन का कहना है कि लोग बीएसएनएल का रिचार्ज कर नेट पैक खरीदते हैं लेकिन सेवा ठीक नहीं होने के सारा पैसा बेकार चला जाता है। रमेश लोटे का कहना है कि उन्हें टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले होटल बुकिंग तथा पर्यटकों के ईमेल से मांगे जाने वाले संदेशों का जवाब देना होता है। जबकि पर्यटन ऑनलाइन होटलों की बुकिंग करते हैं। खराब नेटवर्क के होटल कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। खराब इंटरनेट के कारण बैंक और सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल प्रबंधन से जल्द से जल्द मोबाइल तथा इंटरनेट सेवा को सुधारने की अपील की है। उन्होंने चेताया है कि स्थिति न सुधरने पर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में बीएसएनएल के अधिशाषी अभियंता गुरदयाल सिंह तथा एसडीओ अगरसेन के अनुसार अभी काजा टेलीफोन एक्सचेंज की क्षमता चार पीसीएम की है जिस पर 2जी स्पैक्ट्रम सर्विस चल रहा है। क्षमता से अधिक लोड बढ़ जाने से यह परेशानी आ रही है। जब तक ओएफसी या फिर 3जी स्पेक्ट्रम नहीं लग जाता तब तक समस्या का समाधान होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें