फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से लेस होगा बजौरा का गोसदन

विज्ञापन
cows - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। बेसहारा पशुओं के लिए जिला कुल्लू के बजौरा में बन रहे मास्टर गो सदन को अब सीसीटीवी कैमरे से लेस किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं 17 बीघा से अधिक भूमि पर बनाए गए मास्टर गो सदन में छह सोलर लाइटें भी लगाई जा रही हैं। इसमें दो लाइटें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

इन दिनों यहां करीब तीन सौ पशुओं को रखा गया जिनकी पहचान के लिए सभी बेसहारा पशुओं पर टैग लगाए जा रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने एफआरए को भी मंजूरी दे दी है। गोसदन में पशुओं को रखने के लिए आधुनिक स्तर के शेड को निर्माण किया जा रहा है। स्पर्श (सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन एंड रिहैबीलिटेशन ऑफ स्टे एंड हैल्पलेस एनिमल्स) के तहत यह सूबे की पहला मास्टर गो सदन होगा। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया है जो गोसदन पर कड़ी निगरानी रखेगी।
उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि मास्टर गोसदन का निर्माण के लिए एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें जिला पंचायत अधिकारी, उपनिदेशक पशुपालन विभाग तथा डीएफओ पार्वती को शामिल किया गया है। यहां रखे गए बेसहारा पशुओं के लिए प्रशासन ने पशुचारे की उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा दानी लोगों द्वारा भी जीप में घास पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें