फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजम पास बीआरओ ने शुरू किया स्नो क्लीयरेंस मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉर्ड समय में खुल सकता है कुंजुम पास
विज्ञापन

बीआरओ ने शुरू किया स्नो क्लीयरेंस मिशन
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। अप्रैल माह में मिशन रोहतांग स्नो क्लीयरेंस का लक्ष्य पूरा करने के बाद कोकसर स्थित 94 आरसीसी ने शुक्रवार से मिशन कुंजुम पास में स्नो क्लीयरेंस का कार्य आरंभ कर दिया है। गत वर्ष की अपेक्षा इस साल दर्रों सहित घाटी में भी अपेक्षाकृत बहुत ही कम बर्फबारी हुई है। इसी के चलते बीआरओ ने ग्रांफू-काजा मार्ग को खोलने की मुहिम एक महीना पहले से ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमूमन मई में ही इस सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाता रहा है। लेकिन इस बार रोहतांग का टारगेट जल्दी पूरा करने से इस मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो इस बार कुंजुम पास रिकॉर्ड समय में खुल सकता है। इस संबंध मेें 94 आरसीसी के ओसी मेजर देशपांडे ने कहा कि शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कोकसर की टीम ने ग्रांफू से स्नो क्लीयरेंस का कार्य आरंभ किया। रोहतांग का टारगेट पूरा करने के बाद उनकी मशीन डोहरनी मोड़ के स्थित लगभग दो किलोमीटर के पैच को साफ करने में जुटी थी। इसके बाद अब ग्रांफू से छोटा दढ़ा 32 किलोमीटर की दूरी तक बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौसम साफ रहने पर जल्द छोटा दढ़ा तक टारगेट पूरा किया जाएगा। कुंजुम दर्रा तक मिशन स्नो क्लीयरेंस पूरा होने पर पर्यटक सभी प्रकार औपचारिकताओं के बाद चंद्रताल का मनोरम दृश्य देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें