फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में टिकट वाले उम्मीदवार का दूंगा साथ : सत्यप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के मुख्यालय स्थित ढालपुर में कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती और आने वाले विधानसभा चुनावों में एक साथ मिलकर चलने का प्रण लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर ने की। बैठक में कुल्लू विधानसभा कांग्रेस के प्रभारी संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय उनके नेता सिर्फ भाषण और लोगों को झूठे वायदों में ही उलझाकर रखते हैं। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जिसे भी टिकट देगी मैं उसका हर कदम पर साथ दूंगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस केे महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा में नए और पुराने कार्यकर्ता सब मिलकर बैठे हुए हैं जो बाकी क्षेत्रों के लिए एक मिसाल है। अगर ऐसे ही कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस के लिए कार्य करते रहे तो प्रदेश में कांग्रेस को रिपीट होने से कोई नहीं रोक सकता है। बैठक के दौरान वीरेंद्र गुलेरिया भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आस्था जाते हुए पार्टी में शामिल हुए।
बैठक में जिला परिषद की सदस्य प्रेमलता ठाकुर, सेस राम, विनोद कुमार, सालगी राम, शशिपाल, मनु शर्मा, नीलम शर्मा, किशन ठाकुर, ईश्रा ठाकुर, सुखदास नैयर, शिवदयाल, हीरा लाल पुजारी, करूण महंत, गिरीश ठाकुर, उष्मज शर्मा, रमा देवी, प्रोमिला, कमला देवी, नौखी देवी, मणि देवी, नारदू देवी, गुड्डी देवी, पूजा देवी, कुब्जा ठाकुर, मोहलता शर्मा, राधा देवी, लीला देवी, कामिनी, सवित्रा देवी, रजनी देवी, रेशमा वर्मा, उर्मिला सूद, बंतो चौधरी, प्रभा, तीखू राम, लता ठाकुर, ओत राम, चेतन ठाकुर, अमरनाथ, महेश ठाकुर, शोभा राम, जगदीश, सोमदेव, बेअंत, प्रशांत, सचिव राजेंद्र, धर्मेंद्र, हिमांशु, अमन, राघवानंद, संजय गुप्ता, सुरेश नेगी, संजय शर्मा, अजीत शर्मा, पूर्ण चंद, नवनीत सूद और बिजेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें