फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितनी हिम्मत है उतना मांगों, सब दूंगा : गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल की सभी मांगें पूरी हो गई है। अब हिमाचल की मांगे लंबित नहीं हैं। इसके बावजूद जितनी हिम्मत है उतना मांगों, सब मांगे पूरी की जाएंगी। चारों सांसद समेत अन्य मांगते-मांगते थक जाएंगे, मैं देते नहीं थकूंगा। केंद्रीय मंत्री के इस संबोधन से पंडाल तालियों की गड़ागड़ाहट में बदल गया।
विज्ञापन

कुल्लू के ढालपुर मैदान में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए को संगठनात्मक टिप्स दिए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को उखाड़ने का संदेश देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों, विचारों के आधार और राष्ट्रवाद की सोच की पार्टी है। भाजपा हिंदुस्तान को विश्व की ताकत बनाना है। बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए भाजपा के स्तंभ है। कहा कि उन्होंने भी एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया था और कभी नहीं सोचा था कि वह केंद्रीय मंत्री पद पर आसीन होंगे। कहा कि वह हवा और पानी में चलने वाली बसें चलाएंगे। हिमाचल सरकार की स्थिति एक जंग लगे जनरेटर की तरह है। जिसमें पावर वाली चार्ज बैटरी डालने की जरूरत है। जिसे त्रिदेवों के माध्यम से डाला जाना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद रामस्वरूप शर्मा, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा हिमाचल पार्टी मंगल पांडेय, मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक व विधायक जय राम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी राम सिंह, विधायक महेश्वर सिंह, गोविंद ठाकुर, कर्नल इंद्र सिंह, गुलाब सिंह ठाकुर, विनोद कुमार, पूर्व मंत्री डॉ राम लाल मार्कंडेय, खीमी राम, पूर्व विधायक किशोरी लाल, हीरा लाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिप सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, सीता राखा और मंजरी नेगी मौजूद रहे।

भाजपा ने बदली हिमाचल की तकदीर व तस्वीर
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल की तकदीर व तस्वीर बदली है, लेकिन अन्य सरकारों के राज में हिमाचल का शोषण हुआ है। गुमराह किया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद प्रदेश में सूखा पड़ गया। विकास के नाम पर धूल झोंकने वाले कार्यक्रम किए गए। मोदी सरकार ने सीधे बजट डालने का प्रावधान किया है। डीपीआर के लिए 230 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत किया है, लेकिन कांग्रेस ने हल्ला मचा रखा कि पैसा नहीं है। जेब में पैसे आने तक इनके लिए पैसे न आते हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जला हुआ ट्रांसफार्मर अब बिजली नहीं दे रहा है। प्रदेश के लिए कई प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की लापरवाही से सभी लटके हुए हैं। जमीन व प्रोजेक्ट रिपोर्ट तक जमा नहीं हो पाई है। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पेशी से छुट्टी मिले तब तो जनता से मिले। अब आगे छुट्टी नहीं मिलनी है। तब तक उनकी छुट्टी कर दो।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पुराने गड्ढे की तरह
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सड़कें जीवन रेखाएं हैं। इनके बनने से जनता को सहूलियत होती है। कुल्लू पहुंचे केंद्रीय मंत्री गडकरी से भुंतर हवाई अड्डा के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा हुई है। ऐसा पुल बनाने पर विचार किया जा रहा है जिसमें हवाई जहाज भी उतर सके और खाली होने पर यातायात चल सके। प्रदेश में जब मार्गदर्शन सुदृढ़ होगा तो सरकार बनेगी। सरकार संगठन नहीं, संगठन सरकार बनाती है। उन्होंने सभी त्रिदेवों से आह्वान किया कि प्रण लें कि आगामी विस चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं।

कार्यकर्ता पार्टी के सैनिक
प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि प्रदेश में निक्कमी सरकार काम कर रही है। कार्यकर्ताओं पर निक्कमी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की बड़ी जिम्मेवारी है। कार्यकर्ता पार्टी के सैनिक हैं। जिस तरह सैनिक युद्ध से पूर्व परिश्रम करते हैं। उसी तरह कार्यकर्ताओं को भी आने वाले समय में मेहनत करनी है। अभिभावक की तरह भूमिका निभा रहे त्रिदेवों को समन्वय समेत हर चीज का ध्यान रखना होगा। उन्होंने त्रिदेवों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कांग्रेस सरकार के कारण जनता के सम्मान को चोट पहुंची है।

भ्रष्टाचार में संलिप्त है प्रदेश सरकार
आनी विधानसभा के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त है। हर समय दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश की जनता त्रस्त है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। जलोड़ी जोत टनल के लिए केंद्र सरकार ने 1400 करोड़ का प्रावधान किया है। टनल के बन जाने से आउटर सराज के लोगों को लाभ मिलेगा।

त्रिदेव भाजपा का आधार
भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि हिमाचल में होने वाले परिवर्तन की शुरूआत कुल्लू से हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सफाया तय है। त्रिदेव भाजपा का आधार है। त्रिदेव बूथ स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। भाजपा देश और विदेश में रिकॉर्ड स्थापित करने जा रही है।

जमानत पर चली है प्रदेश की कांग्रेस सरकार
मनाली के विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। प्रदेश में सरकार जमानत पर चली है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस देवभूमि को अब कांग्रेस मुक्त बनाना है। भारतीय जनता पार्टी के त्रिदेव अपने-अपने मोर्चे कार्य कर मिशन को सफल बनाएंगे।

प्रचंड बहुमत हासिल करेगी भाजपा
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सराज विधानसभा के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की जीत का दायित्व बीएलए, बूथ पालक औरा बूथ अध्यक्ष पर है। इनके ऊपर बड़ी जिम्मेवारी भी है। देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी सशक्त कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी।
डबल लेन होगा भुंतर-मणिकर्ण मार्ग
मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि देश का दूसरा बड़ा लोकसभा चुनाव क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र है। केंद्र के जलोड़ी टनल, भूभू टनल सहित 15 नए नेशनल हाईवे आदि काम धरातल पर दिख रहे हैं। 4.30 करोड़ से भुंतर-मणिकर्ण मार्ग को डबल लेन किया जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार केंद्र के बजट का सदुपयोग नहीं कर रही है।

18 से शुरू होगी परिवर्तन रथयात्रा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती ने कहा कि प्रदेश में आने वाले दिनों में त्रिदेव स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में कार्य करेंगे। 18 जून से प्रदेश भर में परिवर्तन रथ यात्रा शुरू की जाएगी। हर विस क्षेत्र में रथ एक दिन रहेगा। रथ को साथ लगते प्रदेशों के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। 20 दिनों में 300 रैलियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें