फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग-उदयपुर में 120 लावारिस कुत्तों का होगा टीकाकरण

Fri, 02 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेबीज बीमारी से बचाव के लिए चलेगा तीन दिनों का अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय और उदयपुर में लावारिस कुत्तों के लिए एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलेगा। पशुपालन विभाग यह अभियान मनाली स्थित निजी एनजीओ के सहयोग से संचालित कर रहा है।
विभाग ने करीब 120 लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने उदयपुर और केलांग के आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुदर्शन ने बताया कि उदयपुर क्षेत्र में यह टीकाकरण अभियान तीन और चार जनवरी को चलाया जाएगा जबकि केलांग में पांच जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें