फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के बेरोजगारों युवाओं के लिए राहत की खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सेवाएं भारत प्राइवेट लिमिटेड सरहिंद फतेहगढ़ साहिब पंजाब की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के लिए पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

120 खाली पदों को भरने के लिए जिला रोजगार अधिकारी के कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार पांच मार्च को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू के कार्यालय तथा छह मार्च को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय बंजार में लिए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी ने कहा कि शारीरिक मापदंड के अनुसार उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर यानी 5 फीट 6 इंच तथा वजन 56 किलोग्राम से अधिक होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवार को बद्दी तथा ऊना में तैनात किया जाएगा। उनको प्रति माह 12500 रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन तथा इंश्योरेंस के अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें