फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति में 1169 नौनिहाल गटकेंगे पोलियो की खुराक

Fri, 19 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात लाहौल-स्पीति जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

21 दिसंबर को जिले के 0-5 साल तक के 1169 नौनिहाल दो बूंद जिंदगी की गटकेंगे। लाहौल में 35 और स्पीति में 15 पोलियो बूथ पर 210 कर्मचारी सेवाएं देंगे। जिले में सर्दियों के मौसम में इस तरह के अभियान को सफल बनाना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।
स्वास्थ्य विभाग पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के लिए विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित पंचायत प्रतिनिधियों की सेवाएं लेगा। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी हो जाए तो जिले के दूरदराज पोलियो बूथ पर पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रोशन लाल ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले में 0-5 साल तक के 1169 नौनिहालों को पोलियो की खुराक दी जानी है। जिले के 50 पोलियो बूथ पर 210 कर्मचारी सेवाएं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें