फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटों तक कुल्लू-लगवैली मार्ग रहा बंद

विज्ञापन
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/केलांग/कोकसर। पर्यटन नगरी मनाली में दो दिन से ताजा बर्फबारी हो रही है। कुल्लू और लाहौल में हुई बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन से शनिवार सुबह कुल्लू-लगवैली को जोड़ने वाला मार्ग कई घंटे तक बंद रहा। इससे आम लोगों के साथ, दूध विक्रेता और स्कूल जाने वाले अध्यापकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों को कई किमी पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। भुट्टी में पहाड़ी दरकने से रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। पहाड़ी से मलबे के साथ कई विशालकाय चट्टानें सड़क पर आ गिरी। उधर, एनएच अथॉरिटी ने डेढ़ माह से बंद चल रहे औट-लूहरी-सैंज हाईवे से बर्फ हटाओ अभियान सोझा से शुरू कर दिया है। इस साल जिला के ग्रामीण इलाकों में भारी बर्फबारी होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अभी जिला की 30 से अधिक सड़कों पर यातायात प्रभावित चल रहा है। दर्जनों बिजली के ट्रांसफार्मरों के साथ पानी की स्कीमें भी जाम है।ं डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि जिला में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए संबंधित विभागों को दो दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मौसम की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। 15 फरवरी रात को मनाली में तीन सेंटीमीटर, रोहतांग में 30, कोकसर में 15, केलांग में दस, उदयपुर में पांच, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 10-0 सेंमी ताजा बर्फबारी की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें