फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 से 6 जनवरी तक मनाली में होगा विंटर कार्निवाल: गोविंद ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में 2 से 6 जनवरी तक मनाया जाएगा विंटर कार्निवाल : गोविंद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे शुभारंभ, शीतकालीन खेलें भी होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं विंटर कार्निवाल मनाली के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिले का प्रसिद्ध विंटर कार्निवाल मनाली में 2 से 6 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्निवाल का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्निवाल से एक दिन पूर्व पहली जनवरी को ब्यास आरती पूजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के 5000 से भी अधिक लोग भाग लेंगे। इन लोगों में विशेषकर घाटी के देवी-देवताओं के कारदार, पुजारी और अन्य लोग शामिल होंगे। एक साथ ब्यास की आरती की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र की आराध्य देवी मां हिडिंबा की झांकी भी निकाली जाएगी। जो स्थानीय लोगों सहित सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एकत्रित 5000 से अधिक लोग मनाली मालरोड पर एक साथ वंदे मातरम का गायन करेंगे। इसमें क्षेत्र के महिला मंडलों की अहम भूमिका और उपस्थिति रहेगी। सभी महिलाएं कुल्लू के पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होंगी, ताकि यहां की समृद्ध संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो सके। मनाली कार्निवाल के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। ये साहसिक खेलें शातरू जोत, सोलंगनाला, गुलाबा और मढ़ी इत्यादि बर्फीले क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। बर्फ के दीदार के लिए और नव वर्ष पर हजारों की संख्या में देसी और विदेशी सैलानी मनाली आते हैं। साहसिक खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही स्थानीय नवोदित खिलाड़ियों को मौका प्रदान करना है। साहसिक खेलों के अलावा मनाली में अन्य नियमित रूप से खेली जाने वाली खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। विंटर कार्निवाल के दौरान पारंपरिक परिधानों और वाद्य यंत्रों का बड़े पैमाने पर उपयोग और प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें