फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा बर्फ के फाहों के बीच झूम उठे सैलानी

विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/कोकसर (कुल्लू)। मनाली के साथ लगते विश्व विख्यात पर्यटन स्थल सोलंगनाला में बर्फबारी को देखने के लिए सैलानी भारी संख्या में पहुंचे। हालांकि घाटी में दिनभर मौसम खराब रहा। इसके बावजूद पर्यटकों ने सोलंगनाला में ताजा बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। कई बार ताजा बर्फ के फाहों के बीच सैलानी झूम उठे।
विज्ञापन

पर्यटकों ने स्कीइंग के साथ स्नो स्कूटर की सवारी कर बर्फ का आनंद उठाया। घाटी में हो रही बर्फबारी से मनाली, सोलंगनाला के पर्यटन व्यवसायी गदगद हो गए हैं और आने वाले दिनों में मनाली पर्यटकों से गुलजार होने की उम्मीद है। सोलंगनाला में सुबह नौ बजे के बाद पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे। उधर, रोहतांग दर्रा और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी होने से समूची घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि विद्युत आपूर्ति सुचारु होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। नलों में पानी की कम मात्रा में जल आपूर्ति होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बर्फबारी से सिस्सू-कोकसर मुख्य सड़क बंद हो गई है। कोकसर में मोबाइल सेवा ठप होने से बचाव दल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। घाटी के कोकसर में 45 सेंटीमीटर, सिस्सू, तेलिंग, खंगसर और गोंधला में 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारही होने की सूचना है। रोहतांग सुरंग निर्माण स्थल धुंधी और गुफा होटल में 15 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। खबर लिखे जाने तक घाटी के कई इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें