फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल गीत व चित्रकला प्रतियोगिता में सुल्तानपुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
एकल गीत और चित्रकला में सुल्तानपुर प्रथम
विज्ञापन

कला उत्सव में 12 स्कूलों के प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुतियां
सुल्तानपुर स्कूल में हुआ कला उत्सव का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर (कन्या) में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कला उत्सव में जिला के 12 स्कूलों ने एकलगान, वाद्ययंत्र, एकल नृत्य और चित्रकला आदि की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर परिषद वार्ड सदस्य अनीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने टोपी और स्मृति चिह्न देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। अनीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव का आयोजन आवश्यक है। इससे हमारी संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन हो रहा है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। छात्र वर्ग के एकल गीत में भुंतर स्कूल प्रथम, कटराईं स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कटराईं स्कूल प्रथम रहा। चित्रकला में भुंतर स्कूल प्रथम और गड़सा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की एकल गीत प्रतियोगिता में सुल्तानपुर स्कूल की लक्ष्मी ने पहला स्थान, कटराईं स्कूल की कनू दूसरे स्थान पर रही। वाद्य यंत्र में सुल्तानपुर स्कूल की द्रोपदी प्रथम, एकल नृत्य में भी सुल्तानपुर की छात्रा प्रगतिसूरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सुल्तानपुर की छात्रा देवयानी प्रथम, गड़सा स्कूल की छात्रा धनी दूसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रविंद्र ने कहा कि सुल्तानपुर स्कूल में एक दिवसीय कला उत्सव का आयोजन किया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें