स्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की ओर मौजूद मरीजों उनके तीमारदारों, कर्मचारियों से डस्टबिन का प्रयोग करने का आह्वान किया। रविवार को भाजयुमो के कार्यकर्ता एकत्र होकर सीएचसी पहुंचे जहां उन्होंने अपने हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई की ।इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों सहित कर्मियों से सीएचसी में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, कूड़ा करकट के लिए डस्टविन का प्रयोग करने ,पेयजल की बर्बादी न करने सीएचसी में निवास कर रहे कर्मियों के परिजनों से कूड़ा परिसर में न डालने का आह्वान किया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अर्जुन शर्मा, राजू सैनी, रोहित प्रजापति, अभय गुप्ता, अर्पित सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।