फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की भेंट चढ़ा सहारा वृद्ध आश्रम

विज्ञापन
वृद्ध आश्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। ब्यास नदी में आई बाढ़ से क्लाथ के वृद्ध आश्रम को भारी क्षति पहुंची है। आश्रम के साथ लगती सुरक्षा दीवार, जमीन, दो शौचालय, कार्यालय, रसोईघर, टीन का शेड, भंडार गृह और स्नानघर भी नदी के तेज बहाव में बह गए हैं।
विज्ञापन

सहारा वृद्ध आश्रम की संचालक अनिता ठाकुर ने बताया कि 23 दिसंबर को ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ से उनके आश्रम को भारी नुकसान हो गया है। ऐसे में बाढ़ का रुख देख उन्होंने कर्मचारियों संग बुजुर्गों को क्लाथ गांव में सुरक्षित पहुंचाया। अनिता ने बताया कि बुजुर्गों को मलाल है कि उनका अभी तक कोई हाल पूछने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि आश्रम में 30 से अधिक बुजुर्ग रह रहे हैं। आश्रम उजड़ने के बाद रहन सहन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। मामले को लेकर मनाली प्रशासन को अवगत करवा दिया है। लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। अनिता ठाकुर ने घाटी वासियों से आग्रह किया कि आपदा के समय में आश्रम के संचालन में उनका सहयोग करें। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि क्लाथ वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की यथा संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें