फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर भाकियू असली ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष अमीर अहमद के नेतृत्व में तहसील पहुंचे, जहां शिकायतों के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नही किए जाने पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों को बिजली आपूर्ति समय से दिलाए जाने, दुंदावाला नरपतनगर की बिजली की जर्जर लाइनों को बदलने, किसानों के गन्ने का बकाया मूल्य शीघ्र दिलाने, पंचायतों में बने शौचालयों की जांच कराने, अवैध खनन पर अंकुश लगाने समेत विभिन्न मांगें रखीं। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान अफजाल अहमद , जहीर अहमद, रामौतार मौर्य, इसरार अहमद , जयप्रकाश, नवनीत सिंह मौर्य, दिलशाद आजाद, हेमंत मौर्य, कमर अली, कदीर, महबूब अली, तंजील अहमद, अलाउद्दीन, इरफान, फाजिल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें