फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। नेशनल हाईवे-21 मनाली-चंडीगढ़ पर रायसन के पास छाटनसेरी में रोज जाम से स्थानीय लोग व सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। यहां पर चौक होने से लोगों की आवाजाही अधिक होने से भीड़ अधिक होती है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और मुख्यालय की ओर आने वाले कर्मचारियों को खासी मुश्किलें पेश आ रही हैं। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस स्थान पर निर्माणाधीन पुल के ढह जाने से सड़क काफी संकरी हो गई है। इससे रोज लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस कार्य को ठेकेदार ने भी करीब दो महीने से छोड़ दिया है। ऐसे में रोड काफी तंग होने से जाम की समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां पर हादसे का खतरा बना रहता है। इस स्थल से स्कूल रायसन और पनगां गोंपा का रास्ता भी गुजरता है। ऐसे में लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से कार्य को शीघ्र करने की गुहार लगाई है। स्थानीय पंचायत के पूर्व उप प्रधान पूरन नेगी, हीरा लाल, नंद लाल, विद्या चंद, कर्म चंद नेगी, सदानंद, पूर्व पंच शेर सिंह नेगी ने एनएचएआई से शीघ्र काम पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में उपायुक्त यूनुस ने कहा कि एनएचएआई को पुल कार्य को तुरंत करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। कहा कि कोताही बरतने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें