फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले ही लुढ़कने लगा मनाली का पर्यटन सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से पहले ही सिमटने
विज्ञापन

लगा मनाली में पर्यटन सीजन
रोहतांग को लेकर खत्म हुई मारामारी, पर्यटकों की आवक में कमी
मनाली शहर में जाम की स्थिति बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली का पर्यटन सीजन समय से पहले ही लुढ़कने लग गया है। सैलानियों की आमद कम होने से अब रोहतांग जाने वाले सैलानियों को रोहतांग दर्रा के लिए टैक्सी भी आसानी से मिलने लगी है। वहीं रोहतांग दर्रा की ओर जाने वाली टैक्सियों के दाम भी गिर गए है। ऑनलाइन परमिट प्राप्त करने वालों में भी कमी आई है। चंद मिनटों में बुक होने वाले 1200 परमिट इन दिनों शेष रहने लगे हैं।
हालांकि मनाली में समर सीजन 26 जून के बाद ही ढलान पर पहुंचता रहा है लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले ही सीजन के सिमटने का क्रम शुरू हो गया है। जबकि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या अभी भी बनी हुई है लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या घटी है। इस बार टैक्सी संचालकों की अपेक्षा प्राइवेट वाहन संचालकों ने चांदी कूटी है। सरकार द्वारा ऑनलाइन परमिट प्राप्त करने की व्यवस्था से प्राइवेट वाहन चालकों को अधिक लाभ हुआ है। सरकार के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन परमिट कोई भी वाहन रोहतांग जा सकता है। इसी का लाभ उठाते हुए निजी वाहन संचालकों ने चांदी कूटी है। इससे टैक्सी का कारोबार करने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के अध्यक्ष गुप्त राम मारुति ने कहा कि कुछ दिनों से सैलानियों की आमद में कमी आने लगी है। इस बार प्राइवेट वाहनों ने सैलानियों को रोहतांग ले जाकर टैक्सी कारोबारियों का कारोबार चौपट किया है। यूनियन ने प्रशासन के ध्यान में यह मामला लाया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से प्राइवेट वाहन वाले सैलानियों को लेकर अभी भी रोहतांग जा रहे हैं।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से होटलों में भी सैलानियों की संख्या घटी है। समय से पहले ही मनाली का समर सीजन सिमटने लगा है। डीटीडीओ कुल्लू बीसी नेगी ने बताया कि बाहरी राज्यों से मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों में कमी देखने को मिल रही है। पर्यटन विभाग ने सैलानियों को बेहतरीन सेवाएं देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें