फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय का एक प्रतिशत प्रभावितों को देना भूला प्रोजेेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी की सौ मेगावॉट सैंज जल विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन भी शुरू हो गया है, लेकिन प्रोजेक्ट की ओर से निर्धारित कुल आय का एक प्रतिशत हिस्सा प्रभावित पंचायत के प्रभावितों को नहीं दिया गया है। एचपीपीसीएल प्रबंधन ने साल में एक बार यह राशि देनी थी। राशि न मिलने को लेकर प्रभावित अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। करीब एक साल पहले प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया था। इसके बाद प्रबंधन ने घाटी की देहुरीधार, शांघड़, गाड़ापारली, शैंशर, सुचैहण पंचायतों को नोटिफिकेशन जारी कर यह कहा था कि प्रोजेक्ट की कुल आय का एक प्रतिशत हिस्सा प्रभावितों को मिलेगा। साल में एक बार यह राशि जारी की जाएगी। प्रशासन की ओर से जारी सूची वाले प्रभावितों को यह सौगात दी जानी थी। प्रभावित प्रेम चंद, तुलसी राम, गीरू राम, खीमी राम, रूपणू राम, टेक राम, बेलू राम, भागी राम, विक्रम चंद, रोशना देवी, ऐन दत्त सोनी, किशन चंद, वीरू, देवी राम, भक्त राम, हीरा सिंह, ढाली देवी, हरफू राम, दुर्गादत्त, फूला देवी, चिंतू देवी, परसू देवी, वैसाखू राम, विमला देवी, प्रेम चंद, यशपाल, हरी राम, सब्जा चंद, नाजू राम, बेली राम, योगराज, नूरी देवी और तेजा सिंह ने कहा कि परियोजना के कारण उनकी जमीनें नष्ट हुई हैं। प्रभावितों को प्रोजेक्ट के कारण अपने पुश्तैनी मकान और जमीन छोड़नी पड़ी है। प्रोजेक्ट ने प्रभावितों को कुल आय का एक प्रतिशत हिस्सा देने का झूठा आश्वासन दिया था। एक साल होने को है, लेकिन अभी तक परियोजना प्रबंधन ने कुछ नहीं दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस राशि को समय पर जारी किया जाए। एचपीपीसीएल के महाप्रबंधक डीएस वर्मा ने कहा कि उपायुक्त की ओर से इस संबंध में आदेश जारी होने पर नियमानुसार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि एचपीपीसीएल प्रबंधन को इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे कि प्रभावितों को राशि जल्द प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें