फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं उद्यमी

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। देवसदन में मंगलवार को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ,भारत सरकार की ओर से एक दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल्लू, लाहौल-स्पीति, रामपुर, मंडी के करीब 125 उद्यमियों ने भाग लिया।

एडीएम कुल्लू अक्षय सूद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने उद्यमियों से एमएसएमई की योजनाओं का लाभ लेने तथा युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करके देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। इस मौके पर एसएस शिंदे ने ऊनी उद्योगों के लिए दी जा रही 10 प्रतिशत सब्सिडी एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगने वाले मेलों के बारे में जानकारी दी। केसीसी बैंक से आए सरनजीत सिंह ने उद्यमियों को बैंक द्वारा दिए जा रहे लोन की प्रक्रिया को विस्तार से बताया।
विज्ञापन


नेहरू युवा क्लब कुल्लू के समन्यवक लाल सिंह ने युवाओं को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की पीएमईजीपी स्कीम के बारे प्रेरित किया। मुख्य वक्ता कंवरजीत शर्मा ने हिमाचल के ऊनी उद्योगों के साथ मार्केटिंग के के नए तरीकों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र मंडी की मैनेजर छिमे आगमो तथा कुल्लू जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर राजेश शर्मा, हथकरघा कुल्लू के एचपीओ सुशील कुमार, भुट्टिको के महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, गुलशन कुमार, राम देव शर्मा, पूनम पॉल, मंगत राठी, प्रेम नाथ, पुष्कर राज, तिलका ठाकुर, चमन लाल, अभिषेक सूद, तारेश्वर सिंह, अभिषेक कुमार, जीत गुप्ता तथा जीवन प्रकाश ने भी जानकारी प्रदान की। सहायक निदेशक वीपी मीणा ने कहा कि समारोह में युवाओं ने स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विशेषज्ञों से प्रश्न भी पूछे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें