फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो की नियुक्ति पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू खंड की मासिक बैठक प्रधान उनके हांडा की अध्यक्षता में शिव मंदिर में हुई। इस मौके पर नई सरकार के गठन पर मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद को बधाई प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

संघ ने जिला कार्यकारिणी से आग्रह किया कि वे शीघ्र बैठक बुलाकर वन एवं परिवहन मंत्री और जिला कुल्लू के संबंधित विधायकों को सम्मानित करने के समारोह की तिथि तय करे। परिवहन मंत्री से एचआरटीसी पेंशनरों की सभी समस्याओं की चर्चा करने की तिथि निर्धारित करने और मुख्यमंत्री द्वारा डीए किश्त जारी करने और सामाजिक पेंशन 80 से 70 साल करने पर धन्यवाद प्रकट किया। पेंशनरों ने पटवारियों व कानूनगो को नए बैच आने तक सेवानिवृत्त पर पुन: नियुक्ति देने के निर्णय का विरोध किया गया। स्वास्थ्य मंत्री से जिला अस्पताल कुल्लू में जल्द से गायनी विशेषज्ञों की नियुक्ति करने का आग्रह किया। परिवहन मंत्री से आरटीओ को सभी निजी बसों में टिकट देना सुनिश्चित करवाने के निर्देश देने की मांग की।
इस मौके पर केएल सूद, ओम प्रकाश, अमर नाथ, सुभाष उपाध्याय, हेम सिंह गुलेरिया, करीश कौशल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, हेमा शर्मा, पूरन देव शर्मा, नौमी राम, ओपी शर्मा, प्रेम चंद, जेके वैद्य, माघो कैलाश शर्मा, सुदन ठाकुर, कुशल शर्मा, फतेह सिंह, खेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें