फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते से बहाल नहीं हो सका रोहाचला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हफ्ते से बहाल नहीं हो सका रोहाचला मार्ग
विज्ञापन

11 दिसंबर से पैदल चलने को मजबूर हैं ग्रामीण
छह पंचायतों के लोगों में लोनिवि के प्रति भारी रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी को जोड़ने वाली रोहाचला सड़क पर बस सेवा बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो सप्ताह से निगम की बस रोहाचला नहीं पहुंचने से इलाके की फनौटी, लगौटी, करशैईगाड़, टकरासी, मुहान तथा कराड़ पंचायतों के ऊपरी इलाकों में बसे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय कुल्लू और उपमंडल मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है। लोगों को बस पकड़ने के लिए आठ से 15 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। घाटी के लोगों का कहना है कि एनएच अथॉरिटी ने जलोड़ी दर्रा को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, लेकिन लोनिवि ने रोहाचला सड़क को दो सप्ताह बाद भी बस सेवा के लिए नहीं खोला है। उन्होंने कहा कि लोनिवि की लेेटलतीफी से इस सड़क पर बस सेवा ठप चल रही है और लोग पैदल ही सफर करने विवश हैं। क्षेत्रवासी दीवान सिंह, अनीता ठाकुर, रमेश चंद, बिट्टू नेगी, हंस राज, सोहन लाल नेगी, रमेश कटोच, उगम राम ठाकुर, लाल सिंह, तेज राम, लीला प्रसाद, राज कुमार, बालकृष्ण आदि ने कहा कि रोहाचला मार्ग 11 दिसंबर से बंद पड़ा है और इस ओर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही लोनिवि का। उन्होंने कहा कि सड़क को जल्द बहाल तथा निगम से बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता पीडी कश्यप ने कहा कि लोनिवि ने लेबर लगा दी है और सड़क को जल्द यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें