फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्वती टनल में रिसाव की जांच तक टेस्टिंग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना 800 मैगावाट चरण दो की टनल में रिसाव के कारण चट्टानें दरकने के बाद एनएचपीसी प्रबंधन हरकत में आ गया है। एनएचपीसी ने भूस्खलन को रोकने के लिए पार्वती टनल में रिसाव की जांच तक टेस्टिंग को बंद कर दिया गया है। इसके लिए एनएचपीसी ने टनल के गेट को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी से हो रहे टनल के रिसाव को रोकने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जाएगा। जो पहाड़ी से टनल के रिसाव की जांच करेंगे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसी राकेश शर्मा ने एसडीएम बंजार के साथ घटनास्थल का दौरा किया। जिप अध्यक्षा रोहिणी चौधरी ने भी मौके का जायजा लिया। एडीसी ने एनएचपीसी के अधिकारियों को पानी के रिसाव रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एनएचपीसी को टनल से रिसाव की जांच करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाने के भी निर्देश दिए। जिसे एनएचपीसी ने मान लिया है। गौर रहे कि सोमवार को एनएचपीसी की टनल में रिसाव से पहाड़ी से चट्टानें दरक गई थी। जिससे भेंबल व राईन गांव के लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई।
ग्रामीण राम सिंह, संजू, रक्षा देवी, बॉबी, पृथ्वी सिंह, निर्मला देवी, राहुल, अजय कुमार, फते राम, तारी देवी, गीतू, यान सिंह, शिला देवी, यशपाल, सीमा देवी, किशी देवी, टेक सिंह, चौहान, राजू, हीरा देवी, हीरे चंद, नरेश, कुब्जा देवी, दिलु, हिमांशु, रैला पंचायत प्रधान खीम दासी, वार्ड पंच चमन लाल, कुरमे राम, गिरधारी लाल, लीला देवी, नवीन, निखिल और गिरिराज के अनुसार सोमवार रात को भी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। बड़ी चट्टानें पहाड़ी से गिरी। टनल का पानी बंद करने के बावजूद पानी का रिसाव जारी है।
विज्ञापन

इधर, एडीसी राकेश शर्मा ने कहा कि एनएचपीसी को प्रोजेक्ट को तुरंत पानी बंद करने को कहा है। पानी के रिसाव की जांच के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पार्वती परियोजना के चरण 2 के प्रबंधक यूएस शर्मा ने कहा कि टनल में पानी छोड़ना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें