फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 115 गाइडों ने दिया राफ्टिंग का ट्रायल

Thu, 01 May 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के पीरड़ी में रिवर राफ्टिंग गाइड के लाइसेंस के लिए ट्रायल देते गाइड ब्यास नदी में राफ्ट
विज्ञापन
तैराकी और राफ्ट पलटने के दिखाए करतब
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने का दिखाया अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन सीजन से पहले रिवर राफ्टिंग के गाइडों का ट्रायल लिया जा रहा है, जिससे सीजन के दौरान ब्यास की शीतल जल धारा में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों को किसी अनहोनी का शिकार न होना पड़े।
ऐसे में ट्रायल के लिए पर्यटन विभाग, पुलिस, रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन और अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह टीम रिवर राफ्टिंग के गाइडों का ट्रायल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को देश के एकमात्र व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में गाइडों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल में 115 गाइड पहुंचे, जिन्होंने कमेटी के सदस्यों के सामने ब्यास नदी की धारा में अपना अनुभव दिखाया। गाइडों को आपात स्थिति में राफ्ट को पलटने के बाद सीधा करने और तैराकी का टास्क दिया गया। गाइड का लाइसेंस पाने के लिए सैकड़ों युवाओं ने ब्यास नदी की धारा में करतब दिखाए और आपात स्थिति से निपटने में अपना अनुभव भी दिखाया। रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी के अनुदेशक और प्रभारी गिमनर सिंह और पर्यटन विभाग के सूचना अधिकारी योगराज कटोच ने कहा कि पिरड़ी में गाइड के ट्रायल लिए गए। उन्होंने कहा कि ट्रायल में 115 गाइड़ों ने भाग लिया। कहा कि ट्रायल का परिणाम कुछ दिनों में घोषित किया जाएगा। ट्ररयल में उत्तीर्ण होने वाले गाइडों को एक साल का लाइसेंस जारी कर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें