फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे के लिए 200 कर्मियों ने संभाला सफाई का जिम्मा

विज्ञापन
ढालपुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भगवान रघुनाथ के सम्मान में 19 से 25 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पंजाब से 200 सफाई कर्मचारी कुल्लू पहुंच गए हैं। इन सफाई कर्मियों ने रविवार से शहर को स्वच्छ रखने का काम शुरू कर दिया है। 11 सेक्टरों में बांटे गए आयोजन स्थल के चप्पे-चप्पे को साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी शहर के सभी रास्तों, देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों, पशु मैदान तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने देवी-देवताओं के बैठने वाली जगहों को साफ सुथरा कर दिया है। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि दशहरा में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत दशहरा में साफ-सफाई रखना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए इस साल 200 सफाई कर्मी बुलाए गए हैं, जिन्हें ड्यूटी पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई को बेहतर बनाने के लिए उड़नदस्तों का भी गठन किया है। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि दशहरा में गंदगी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए गए हैं और नगर परिषद को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें