फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले सेब के पेड़ों से झड़ रहे पत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। जिला की ऊझी घाटी में सीजन शुरू होने से पहले सेब के पेड़ों से पत्ते झड़ने शुरू हो गए हैं। असमय पतझड़ होने से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। सेब से लकदक हुए सेब के पेड़ों के पत्ते पहले ही पीले पड़ रहे हैं। उझी घाटी के बागवान नरेश महंत, नरेंद्र पुरोहित व राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस बार बारिश के बाद अचानक पत्ते जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन

कई जगह माइट रोग का प्रकोप भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन की तैयारियों के बीच पतझड़ होने से घाटी के बागवान परेशान हैं। बागवानों ने बारिश से पहले स्प्रे भी की है। इसके बाद भी पत्ते गिरना हैरानीजनक है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सेब की पैदावार कम है तो दूसरी ओर सेब के पेड़ों को कई तरह की बीमारियों ने घेर दिया है। उधर, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी अनुसंधान केंद्र सेऊबाग के प्रभारी डॉ. खोसला ने बताया कि जिन सेब के बगीचों में पत्ते पीले हो रहे हैं, उसे प्रीमच्योर फॉल कहते हैं। इसके कई कारण है। घास का अधिक होना, पानी की नमी अधिक रहना, पानी की निकासी न होना तथा सेब के पेड़ों मेें कांट-छांट ठीक प्रकार से नहीं होने से यह समस्या आती है। इसके लिए बागवानों को जून के अंत में डोडीन के छिड़काव के साथ 12 दिनों के बाद कारवोडेंजिम और मैनकोजेब तथा डेढ़ सप्ताह बाद कैवरियोटोप की स्प्रे करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें