फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए जल्द बहाल होगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। वाम तट मार्ग को बहाल करने के लिए लोनिवि ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। लोनिवि ने वाम तट मार्ग को तीन दिन के भीतर छोटे वाहनों के लिए बहाल करने का लक्ष्य रखा है। कुल्लू-मनाली वाम तट मार्ग बंद होने सेे आम लोगों के साथ बागवानों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

पर्यटकों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगतसुख के बागवान भागवत काईस्था, प्रकाश राठी, रामकृष्ण, ईश्वर दत्त ने बताया कि सेब का सीजन तैयारी में है और वाम तट की सड़क पर डंगा बैठना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसी जगह पर दो बार वाम तट बंद हो गया है। मनाली होटलियर ऐसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने बताया वाम तट सड़क कुल्लू-मनाली के वाम तट के लोगों की लाइफ लाइन है। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने से मनाली के पर्यटन को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जगतसुख पंचायत के प्रधान जीवन नेगी ने कहा कि लेफ्ट बैंक रोड के अवरुद्ध होने से ऊझी घाटी के लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मनाली से जाने वाली बसें नग्गर व पतलीकूहल नहीं जा रही हैं। नग्गर क्षेत्र के लोगों को मनाली पैदल आना पड़ रहा है। लोनिवि मनाली के सहायक अभियंता पीके राणा ने बताया कि जगतसुख पुल का कार्य चल रहा है। क्रेट का डंगा दिया जा रहा है। ऐसे में बुधवार तक छोटे वाहनों की आवाजाही पुल से आरंभ कर दी जाएगी। इसके बाद बसों को भी भेजा जाएगा। इसके बाद अगर कोई समस्या रहती है तो यहां बैली ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें