फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगघाटी के देवेश ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 3 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लगघाटी के देवेश ने नेशनल में जीते तीन स्वर्ण पदक
विज्ञापन

दिल्ली में हुई ब्राजीलियन जियू-जित्सु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता
खेलों के जुनून में नौकरी का ऑफर ठुकराया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ब्राजीलियन जियू-जित्सु मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगघाटी के देवेश ठाकुर ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीते दिनों दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में देवेश ठाकुर ने 80.2 किलो, 82 किलो और ओपन भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिलानी से बीटेक डिग्रीधारक देवेश ठाकुर ने जियू-जित्सु संस्थान बंगलूरू की ओर से भाग लेते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देवेश ने बताया कि ब्राजीलियन जियू-जित्सु भारत में भी तेजी से उभरता हुआ मार्शल आर्ट है। जूडो और कुश्ती से मिलता-जुलता यह खेल विश्वभर में काफी लोकप्रिय है। देवेश के पिता डा. बलदेव ठाकुर स्वास्थ्य विभाग में निदेशक हैं और माता शशि ठाकुर सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी। दादा मौलू राम ठाकुर प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार और भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक रहे हैं। डा. बलदेव और शशि ठाकुर ने बताया कि बचपन से ही देवेश का रुझान खेलों की ओर रहा है। बीटेक की पढ़ाई के दौरान भी वह अकसर खेलों में अव्वल रहता था। बीटेक के बाद उसे बंगलूरू में बहुराष्ट्रीय कंपनी में बड़े पैकेज पर नौकरी भी मिली लेकिन खेलों के प्रति उसका जज्बा बरकरार रहा। अब वह बंगलूरू में ब्राजीलियन जियू-जित्सु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहा है। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें