फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा में रेट लिस्ट लगाएं ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा में लगाई जाए रेट लिस्ट
विज्ञापन

ऑटो चालकों के साथ आयोजित बैठक में बोले आरटीओ
ऑटो यूनियन ने ई टैक्सी को बंद करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू सुरेश जसवाल ने ऑटो चालकों को निर्देश दिए हैं कि सभी ऑटो चालक ऑटो में रेट लिस्ट लगाना सुनिश्चित करें। अगर कोई ऑटो चालक बिना रेट लिस्ट के पाया जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। वे ऑटो चालकों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
ऑटो यूनियन के प्रधान राजकुमार ठाकुर, महासचिव संजय कपूर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र, उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, चेयरमैन राजेश शर्मा ने कहा कि रामशिला से शास्त्रीनगर के बीच चलाई गई ई टैक्सी सेवा को तुरंत बंद किया जाए। बेरोजगार होने के नाते सरकार ने उन्हें ऑटो रिक्शा के परमिट दिए हैं। ई टैक्सी से ऑटो चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ई टैक्सी को ग्रामीण इलाकों में चलाया जाए। ऑटो चालकों की पासिंग फीस, पासिंग पेनल्टी प्रतिदिन 50 रुपये है जो बहुत अधिक है। इसे कम किया जाए। इंश्योरेंस भी हर साल बढ़ रही है इस पर भी अंकुश लगाया जाए। जो निर्धारित किराया है वह वहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आरटीओ कुल्लू सुरेश जसवाल ने कहा कि यात्रियों से ऑटो चालक अच्छा व्यवहार करें। सवारी को ऑटो में बिठाने से पहले किराया एक बार जरूर तय कर लें। किसी प्रकार की समस्या के लिए आरटीओ कुल्लू से संपर्क किया जा सकता है। आरटीओ ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि ऑटो चालकों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें