फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी शुरू होते ही दहकने लगे चीड़ के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही दहकने लगे जंगल
विज्ञापन

चैहणी बीट के होरनगाड़ और दयोरी में भड़की चिंगारी
पहाड़ी में पत्थर गिरने से आग पर काबू पाना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार/भुंतर। जिला कुल्लू में प्रचंड गर्मी शुरू होते ही चीड़ के जंगलों चिंगारी भड़कने लगी है। आग से चैहणी बीट के होरनगाड और दयोरी के जंगल दो दिनों से दहक रहे हैं। आग से जंगली वनस्पति को नुकसान हुआ है। विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क व बंजार उपमंडल में आग के कारण धुआं फैल गया है। सुबह से फैले धुंए के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कलवारी बीट में स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई है।
विभाग से आग पर काबू पाने के लिए बंजार में चार टीमों का गठन किया है। जो आग बुझाने का काम रही है लेकिन पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार दोपहर को चैहणी वीट के गांव होरनगाड़ व दयोरी के मध्य बंजार गुशैनी सड़क के साथ लगते जंगल में पहाड़ी की ओर से पत्थर गिरने के खतरे हादसों का आशंका बनी हुई है। मृगां के जंगलों मे फैली आग के कारण सुबह के समय दयोरी व नगर पंचायत बंजार के आसपास धुआं फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी पंचायत प्रधान गणदेव मियां और पलाहच पंचायत प्रधान फूला देवी ने कहा कि आग में नए उगे पौधे झुलस गए हैं। लाखों की वन संपदा को भी नुकसान हुआ है। भुंतर एयरपोर्ट के सामने वाले जंगल में पूरी रात दहकता रहा। चीड़ के जंगल में लगी आग को रात में बुझाया नहीं जा सका। कुल्लू वन मंडल में अभी तक आग का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने कहा कि चैहणी पंचायत के बाशिंदे व वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के जुटी हुई है। आग को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें