फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन धंधेबाज भिड़े, मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन धंधेबाज भिड़े, मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)।
पुलिस प्रशासन द्वारा घोसीपुरा पट्टी कलां में की गई सख्ती के बाद खनन माफियाओं ने फाजलपुर घाट पर कब्जा जमा लिया । इस दौरान अपने वर्चस्व को लेकर खनन माफियाओं के गुट आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट के साथ फायरिंग भी की गई, जिससे घाट के नजदीक बसे गांव में दहशत फैल गई ।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा की सख्ती के बाद एसडीएम व सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ घोसीपुरा पट्टीकलां एवं चौहददा घाट पर छापा मार कार्रवाई कर पांच डंपर व 10 मुखबिर पकड़ कर जेल भेजे थे। घोसीपुरा पट्टीकलां में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बद अब खनन माफियाओं व खनन करोबारियों ने फाजलपुर कोसी घाट पर कब्जा जमा लिया है । पहले इस घाट पर चोरी छुपे बैल गाड़ी चालक रेत निकाल कर खनन कर रहे थे । लेकिन अब खनन माफियाओं कीनिगाहें इस घाट पर जम गईं थी है।रविवार की रात्रि फाजलपुर घाट पर बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा था और खनन माफियाओं के कई गुट खनन कर रहे थे। कोसी से अच्छा रेत निकालने व जगह को लेकर खनन माफिया आपस मे भिड़ गए ।बताते है कि पहले गाली गलौज होने के साथ ही मारपीट शुरू हो गई ।मारपीट पर गुटों के लोग एकत्र होने लगे ओर घाट पर फायरिंग करना शुरू कर दी, जिससे घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। रात्रि के दौरान कोसी नदी के फाजलपुर घाट पर हुई फायरिंग से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। नगर के सटे कोसी घाट पर बड़े स्तर पर हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन गम्भीर नही है । मार्ग पर दिन रात दौड़ रहे ओवर लोड वाहनों से लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार बन रहे है। ग्रामीणों व नगर वासियों ने फाजलपुर घाट पर हो रहे अवैध खनन को रुकवाने की मांग की है । सीओ राहुल कुमार ने बताया कि फायरिंग की कोई सूचना नही है ।खनन किसी दशा में नही होने दिया जायेगा । जांचों उपरांत सख्त कार्रवाई की जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें