ग्राहकों को सस्ते उत्पाद मुहैया करवाएगा भुट्टिको
पॉलिसी में लाया बदलाव, अब कम कीमत में मिलेंगे उत्पाद
जीएसटी व नोट बंदी की मार से सेल में दो करोड़ की आई कमी
मंदी के चलते इस बार कर्मचारियों केे 25 की 10 प्रतिशत दिया डीए
भुट्टिको की बीओडी बैठक आयोजित, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मौहल। एशिया की बेस्ट सोसायटी में शुमार भुट्टिको अब आम श्रेणी के ग्राहकों के लिए सस्ते उत्पाद मुहैया करवाएगा। इसके लिए पॉलिसी में बदलाव लाया गया है। सस्ते उत्पाद से लेकर बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद भुट्टिको बनाएगा। आम ग्राहकों के लिए एक हजार किलो कच्चा माल ले लिया गया है।
वीरवार को भुट्टिको की बीओडी बैठक हुई। जिसमें कई अहम निर्णय लिया गया। चालू वित्त वर्ष में जीएसटी व नोट मंदी की मार से भुट्टिको की सेल में करीब दो करोड़ रुपये कमी आंकी गई है। जिसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों पर पड़ा है। इस बार 25 की जगह 10 प्रतिशत डीए ही कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस बार 14.25 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 12.50 करोड़ की हासिल हो पाया। इस परिस्थिति से उभरने के लिए बीओडी में मंथन किया गया। इसके लिए खर्चों में कमी लाई जाएगी।
भुट्टिको के चेयरमैन व पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि इस साल भी ठाकुर वेद राम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। वेद राम के जीवन पर एक डॉक्युमेंट्री बनाई जाएगी। ताकि बुनकरों को प्रोत्साहित किया जा सके। राष्ट्रीय सहकार संघ द्वारा प्रकाशित एक किताब में स्व. वेद राम ठाकुर की जीवनी का उल्लेख किया गया है। इसमें केवल भारत वर्ष से केवल नौ लोगों का उल्लेख किया गया है। सात अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। 18 को इंक्रीमेंट लगाई गई है। ऊना शहर व रिकांगपिओ में भी भुट्टिको का शोरूम खोला जा रहा है। बताया कि कार्यक्षेत्र के अलावा बाहर भी वर्किंग शेड बनाए जाएंगे। इस दौरान भुटिट्को रोहित ठाकुर, महेंद्र सिंह, मीना ठाकुर, निर्मला ठाकुर, शैती नैय्यर, मोहर सिंह ठाकुर, टिकम राम, रमेश ठाकुर और विजय सिंह मौजूद रहे।