फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरूंगर गांव ढ़ाई मंजिला मकान व रसोईघर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शरूंगर में ढाई मंजिला मकान और रसोईघर राख
विज्ञापन

वीरवार रात को लगी आग, ठंड में मची अफरातफरी
आग से सात लाख रुपये का नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाली शिल्ही पंचायत के शरूंगर गांव में आग लगने से एक ढाई मंजिला मकान, एक रसोईघर व एक गौशाला जल कर राख हो गया। वीरवार रात को लगी आग से पूरे गांव में कड़ाके की ठंड से अफरा-तफरी मच गई। गांव के एक घर में आग लगने की भनक पाकर पूर गांव के लोग एकत्रित हुए और आग को बुझाने में जुट गए लेकिन लकड़ी के बने मकान, रसोईघर व गौशाला को ग्रामीण नहीं बचा पाए देर रात तक आग पर काबू पाकर गांव के दूसरे घरों को बचाया गया।
आग में हुकम राम, नंत राम, धने राम, राम लाल, नंद लाल तथा सदानंद के परिवार प्रभावित हुए हैं। तीर्थन घाटी के अति दुर्गम गांव सड़क से करीब दो घंटे का पैदल रास्ता होने से यहां अग्निशमन का पहुंचना संभव नहीं है। घरों में लकड़ी का इस्तेमाल अधिक होने से इसे नहीं बचाया गया। आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची बंजार पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि आग की घटना के बाद शुक्रवार को यहां राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। जिसमें 7 लाख 50 हजार नुकसान आंका गया है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को नियमावली के अनुसार राहत राशि व अन्य सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन



बंजार (कुल्लू)। बंजार की तीर्थन घाटी के अति दुर्गम गांव शरूंगर में वीरवार रात को लगी आग से भले ही एक ढाई मंजिला मकान, एक रसोईघर और एक गौशाला को जलने से नहीं बचाया गया है लेकिन ग्रामीणों ने एक जुटकर होकर आग पर काबू पाया। वीरवार रात को अचानक भड़की आग को देखते हुए गांव के करीब 35 से 40 परिवार के लोग एकत्रित हुए और घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव में करीब 35 से 40 काष्ठकुणी शैली के मकान बने हैं। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने गांव में लगी आग को लेकर दुख जताया और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें