फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन उड़ानों में 110 यात्री हुए रोहतांग के आर-पार

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केलांग (लाहौल स्पीति)। हेलीकॉप्टर की तीन उड़ानों से शनिवार को बच्चों समेत करीब 110 लोग रोहतांग दर्रा के आरपार हुए। हेलीकॉप्टर ने पहली उड़ान भुंतर-स्तींगरी-तांदी हेलीपैड, दूसरी भुंतर-उदयपुर और तीसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी-तांदी हेलीपैड के बीच भरी। उड़ान प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इन उड़ानों से उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी कुल्लु से लाहौल पहुंचे हैं। मौसम साफ होने से समय पर तीनों उड़ानें हुईं। अशोक कुमार ने बताया कि सीट आरक्षण के लिए कुल्लू कार्यालय में अब तक करीब 300 आवेदन मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सीट आरक्षित होने के बावजूद कुछ कर्मचारी कुल्लू से लाहौल नहीं जा रहे हैं। इससे घाटी जाने वाले अन्य यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी सीट आरक्षण के बावजूद करीब दस कर्मचारी भुंतर एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। उपायुक्त ने ऐसे यात्रियों को आगाह किया है कि 2 बार सीट आरक्षण होने के बावजूद समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचे तो उनका किराया जब्त किया जाएगा, जबकि फिर उन्हें सीट नहीं दी जाएगी। जिन यात्रियों ने फिलहाल हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं लेना है, वह सूची जारी होने से पहले ही उड़ान समितियों को सूचित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें