फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारें बदली, नहीं बदले बंजार अस्पताल के हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। दो विधानसभा क्षेत्रों सराज, बंजार की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाला बंजार अस्पताल में आज भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारें बदलती रहीं, वहीं अस्पताल के हालात नहीं बदले। इसी कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कुल्लू का रूख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब छह दशकों से नागरिक अस्पताल के हालात पर कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 100 बेड वाले नागरिक अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टरों के पद खाली पड़े हुए हैं। नागरिक चिकित्सालय बंजार का अपना भवन नहीं होने के कारण यहां केवल 50 बेड से ही गुजारा चल रहा है। बंजार अस्पताल में स्थानांतरण के कारण चिकित्सकों की कमी है। डॉक्टरों से पांच से चार पद खाली चल रहे हैं। 90 हजार की ग्रामीण इलाके वाली आबादी एक मात्र डॉक्टर के सहारे बंजार अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है।
अस्पताल के लिए भेजी गई अति आधुनिक सुविधा से लेस टेली मेडिसन मशीन कमरे में बंद पड़ी है। 7 वर्ष पूर्व अस्पताल के लिए भेजी गई एक्स रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड मशीन भी रेडियोलॉजिस्ट के अभाव के कारण माह में दो बार ही चलती है। अन्य दिन मरीजों को कुल्लू या मंडी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में अमर काईथ, बलवीर, कांता देवी, राकेश ठाकुर ने बताया कि 100 बिस्तरों समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की घोषणा मात्र कागजों में सिमट गई है। जनता झूठे वायदों से तंग है। बंजार में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जानी चाहिए।
इधर, बंजार बीएमओ रमेश चंद शर्मा का कहना है कि मौजूदा हालात में पांच चिकित्सकों में से एक ही चिकित्सक कार्य कर रहा है। स्थानांतरण के चलते दो चिकित्सकों का आना तय है, लेकिन उन्होंने अभी तक बंजार अस्पताल में अपना कार्यभार नहीं संभाला। वहीं, नए भवन निर्माण के कार्य में देरी का कारण बिजली का टांसफार्मर है। जिसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाने के लिए बिजली बोर्ड के पास राशी जमा करवा दी गई।

स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ का अभाव
अक्तूबर माह में बंजार अस्पताल और घाटी के अन्य अस्पतालों में अस्पताल प्रशासन, डाक्टरों नर्सों और कर्मचारियों समेत कुल 49 पदों में 16 पद रिक्त पड़े हुए है। वहीं, पीएचसी गुशैणी में कुल 9 पदों में से 2 पद खाली हैं। सैंज घाटी के अस्पताल में कुल 12 पदों में 9 पद खाली चल रहे है। वहीं पीएचसी थाटीबीड में 10 में 5 पद खाली चल रहे हैं।

सरकार के समक्ष उठाया है मामला : आदित्य
मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम ने कहा कि अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। निविदा भी लग चुकी है। देरी का कारण बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर और लाइन है। जिसको हटवाने के लिए राशि भी बोर्ड के पास जमा करवा दी गई है।

कांग्रेस ने की बंजार की अनदेखी : खीमी राम
भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि बंजार अस्पताल भवन का शिलान्यास मैंने किया है, लेकिन सरकार बदलते ही हालात बदल गए। बजट का प्रावधान होने के बावजूद बदले की भावना से काम करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार ने भवन निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें