फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में ढालपुर स्कूल ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता छात्र ढालपुर स्कूल के छात्र स्कूल स्टाफ के साथ। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में चार तक दिनों तक चली अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ढालपुर स्कूल को ओवर आल चैंपियन का खिताब मिला है। बुधवार को स्कूल प्रबंधन ने प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को हार पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्रों ने 100, 200, 800, 1,500 मीटर दौड़ और 400 मीटर की रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा शॉटपुट और लंबी कूद में सिल्वर और 800 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा ढालपुर स्कूल की टीम बास्केटबाल और हैंडबाल की विजेता भी रही।
प्रधानाचार्य भीम कटोच ने बताया कि स्कूल से 22 होनहारों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे ऊना, धर्मशाला और सरकाघाट में होने वाली प्रतियोगिताओं में जिला कुल्लू का नेतृत्व करेेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दो साल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। इसमें विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। इससे पाठशाला का नाम पूरे जिले में रोशन हुआ है। उन्होंने भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें