फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 11 सड़कें अभी भी ठप, चार दिन से अंधेरे में कुंदर गांव

Thu, 22 Aug 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम खुलने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने जिला कुल्लू में बंद सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। बुधवार को विभाग ने नौ अतिरिक्त सड़कों को बहाल कर आम लोगों और किसान-बागवानों को राहत दी। इस समय जिले में सेब सीजन अपने चरम पर है, लेकिन बारिश के कारण भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए पिछले दो दिनों में 22 सड़कों को बहाल किया है। बंजार में अभी भी छह सड़कों पर वाहनों का जाम लगा हुआ है, जबकि बाह्य सराज आनी-निरमंड क्षेत्र में पांच सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। विभाग की मशीनरी इन क्षेत्रों में मलबा हटाने का कार्य कर रही है।
सैंज के कुंदर में बिजली के ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से चार दिनों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोग मोमबत्तियों की रोशनी में जीने को मजबूर हैं। हालांकि, बुधवार को मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली और बागवानों ने सेब की तुड़ाई तेज कर दी है। स्थानीय और दिल्ली की मंडियों में उम्दा दाम मिलने से बागवान खुश हैं।
विज्ञापन

जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सड़कों को खोलने को प्राथमिकता दी गई है और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में पिछले दो दिनों में मौसम साफ रहा है और इस दौरान 33 में से 22 सड़कों को बहाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें