फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सामान्य हुई 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं

Mon, 29 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एंबुलेंस कर्मी हड़ताल के बाद सोमवार का अपनी सेवाएं शुरू कर दी है।-संवाद
विज्ञापन
29 एंबुलेंस के 93 कर्मचारी सेवा में लौटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश समेत जिले में भी 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 48 घंटे की हड़ताल की।
ऐसे में जिला कुल्लू में चल रहीं 29 एंबुलेंस के 93 कर्मचारियों ने भी अपनी सेवाएं नहीं दीं लेकिन अब एंबुलेंस कर्मचारी दोबारा सेवाओं पर लौट आए हैं। ऐसे में प्रभावित एंबुलेंस सेवाएं सुचारू हो गई हैं। इसका फायदा आपातकालीन मरीजों मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड के अलावा जिला मंडी के नगवाईं और बालीचाैकी क्षेत्र में भी कुल्लू से एंबुलेंस का संचालन होता है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल तक लाने में तीमारदारों को दो दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब सेवाएं सुचारू होने से मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में तीमारदारों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उधर, एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रधान जोगिंद्र ने कहा कि कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल की है। मरीजों की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए एंबुलेंस सेवाएं सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें