कुल्लू। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया। दो दिनों तक बोर्ड ने खराहल घाटी में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। यह बात बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने कही।
बोर्ड ने हीलिंग हिमालय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) कुल्लू के सहयोग से बिजली महादेव ट्रैक में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान 107.2 किलोग्राम सूखा कचरा एकत्रित किया गया। खराहल विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसमें वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल तिवारी मुख्यातिथि रहे। ईको क्लब, स्काउट एवं गाइड तथा एनएसएस के स्वयंसेवियों के सहयोग से रैली निकाली। संवाद