फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गालियां देकर भगाई बुरी शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील गालियां देकर भगाईं बुरी शक्तियां
विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू) तीर्थन घाटी के झुटली गांव में देवता शेषनाग के सम्मान में फागली उत्सव मनाया गया। देवता को ढोल नगाड़ों की थाप पर प्राचीन मंदिर में लाया गया। देव रीति का निर्वहन करते हुए कारकूनों ने देव गाथा का गुणगान किया। देवता ने आने वाले समय मे सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी की। कारदार गंगे राम के अनुसार फाल्गुन मास की संक्रांति को यह पर्व प्रतिवर्ष मनाया जाता है। वहीं, फरयाड़ी, पेखड़ी, शरची में फागली उत्सव की धूम रही। लकड़ी के मुखौटे लगाकर गालियां देकर बुरी शक्तियां को भगाया गया। फागली उत्सव में कुल्लवी नाटी का आयोजन भी हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी डाली। लोमश ऋषि के कारदार ज्वाला सिंह, लक्ष्मी नारायण के कारदार नरोत्तम ने कहा कि फाल्गुन मास में बुरी शक्तियों को भगाने के लिए उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें