फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में रिहायशी मकानों पर चलेगा लोनिवि का बुल्डोजर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर बाजार में लोनिवि की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए विभाग एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भुंतर के करीब एक दर्जन से अधिक रिहायशी मकानों पर बुल्डोजर चलेगा। लोनिवि ने इसकी निशानेदेही करवा ली है और कब्जाधारियों को नोटिस भी दे दिए हैं। इसके बाद कब्जाधारियों ने स्वयं ही कब्जों को छोड़ने का निर्णय लिया, लेकिन लोनिवि इससे संतुष्ट नहीं है। ऐसे में अब लोनिवि ने फिर से कब्जों को हटाने की रूपरेखा तैयार कर ली है।

प्रदेश हाईकोर्ट ने भुंतर से रामशिला डिस्ट्रिक मेजर रोड के दोनों ओर लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए लोनिवि को आदेश दिए हैं। इसे लेकर विभाग ने करीब 182 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भी थमाए थे। इसमें कई लोगों ने स्वयं ही कब्जों को छोड़ने का फैसला किया और करीब 150 अवैध कब्जों को विभाग ने पुलिस बल को लेकर हटाया था, लेकिन भुंतर बाजार में एक दर्जन से अधिक ऐसे कब्जे हैं जिस पर लोनिवि डोजर चलाएगा। हालांकि कब्जाधारियों ने खुद कब्जों को हटाने की कोशिश की, लेकिन विभाग इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और अब स्वयं ही डोजर चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के सहायक अभियंता एसके धीमान ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कर भुंतर बाजार में एक दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। हालांकि लोगों ने स्वयं हटाने की बात कही थी। निरीक्षण करने पर अवैध कब्जे जस का तस पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि लोनिवि ने कुछ अरसा पहले 13 किलोमीटर भुंतर-रामशिला रोड के किनारे किए गए अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए कई रिहायशी मकानों, दुकानों और होटलों के लिए लिए कब्जों को हटाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें