वर्षा बूगी बाउंसर को सर्वश्रेष्ठ दल का खिताब
बाशिंग में हुआ सूत्रधार डांसिंग डेफोडिल्स सीजन सात का ग्रैंड फिनाले
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू के सूत्रधार डांसिंग डेफोडिल्स सीजन सात का समापन हो गया है। ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत बाशिंग के सभागार में मनाया गया। इसमें चार से 16 वर्ष की आयु के 120 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि एडीएम कुल्लू अक्षय सूद रहे।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने उन्हें कुल्लवी परंपरा के अनुसार सम्मानित किया। वहीं, कमांडेंट आईटीबीपी बबेली कुशल कुमार भी मौजूद रहे। सूत्रधार कला संगम की ओर से पिछले 45 दिनों तक नृत्य एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के बाद समापन समारोह में इन प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। सुंदर श्याम महंत ने मंच संचालन किया। आधुनिक नृत्य अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सुरेश बौद्ध के सानिध्य में विभिन्न प्रशिक्षकों की ओर से पांच ग्रुप बनाए गए। प्रतियोगिता में डॉ राजेंद्र प्रसाद, पडित विद्यासागर शर्मा और तनूजा वर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के मिस्ट्री राउंड में वर्षा बूगी बाउंसर दल, चैलेंज राउंड में ट्विंकल सुपर स्पार्कल दल, डेफोडिल्स जोड़ी राउंड में वर्षा बूगी बाउंसर का दल, गुरु शिष्य राउंड में ट्विंकल सुपर स्पार्कल का दल और सोलो डांस राउंड में प्रीतम ट्विस्टर लाइट के दल को बेहतर प्रदर्शन करने का खिताब दिया गया। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ दल वर्षा बूगी बाउंसर को चुना गया। एडीएम अक्षय सूद ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तरुण विमल, कुब्जा ठाकुर, पूजा शर्मा, अनीता शर्मा, लेखपाल, विवेक सेन, विजय कुमार, शिव चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, वित्त सचिव विजय गोएल, प्रेस सचिव राजेश शानू, मोनिका सागर, मंजू लता शर्मा, अतुल गुप्ता, तिलक राज, प्रदीप कपूर, यशोदा शर्मा, जोगेंद्र ठाकुर, केतन वर्मा, सीमा शर्मा, विद्यासागर, उत्तम चंद उपस्थित रहे।