फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू से कटा मनाली का संपर्क, दस बसें फंसीं; एनएच समेत 65 सड़कें बंद, 300 पेयजल स्कीमें जाम

विज्ञापन
सैंज में सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/बंजार। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में फिर भारी बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कुल्लू-मनाली एनएच-21 के साथ जिला में 65 से अधिक सड़कों के बंद होने की सूचना है। इसके अलावा एचआरटीसी की दस बसें रूटों में फंस गई हैं। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और मीलों तक पैदल जाना पड़ा।
पहाड़ों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हुई भारी बर्फबारी से पेयजल की करीब 300 स्कीमें जाम हो गई हैं। इसे लेकर ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुल्लू-मनाली मुख्य रोड आलू ग्राउंड से आगे बंद हो गया और बसों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। इससे कुल्लू का मनाली से संपर्क कट गया। सड़कों पर बर्फ गिरने से निगम की दो बसें रतोचा में फंस गई। इसके अलावा बिजली महादेव में दो, ज्वालापुर में एक, बालू में एक, नग्गर तीन और भल्याणी में एक बस फंसीं है। बसों को निकालने को लेकर काम शुरू कर दिया है। वीरवार रात को हुई बर्फबारी से जहां कुल्लू-मनाली व लाहौल की चोटियां बर्फ के फाहों से लकदक हो गई, वहीं जिला मुख्यालय के साथ लगती पीज, खराहल, लगघाटी और भेखली की पहाड़ियों में नीचे तक सफेद हो गई। इस हफ्ते लगातार दूसरी बार हुई भारी बर्फबारी ने एनएच अथॉरिटी के साथ लोनिवि की मेहनत पर पानी फेर दिया है। एनएच अथॉरिटी ने औट-आनी-सैंज हाईवे 305 से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था और करीब तीन किमी से बर्फ को हटा दिया था। लोनिवि की बंद हुई 84 सड़कों में से 44 को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी था। लेकिन बर्फबारी से फिर सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल घाटी में हुई बर्फबारी से हिमखंड गिरने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली में करीब 15 सेंटीमीटर, रोहतांग में 80, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 35 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी से बंद हुई सड़कों, पानी व बिजली की समस्याओं का समाधान के आदेश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। लोगों के साथ पर्यटकों से मौसम भांपकर ही आवाजाही करने की अपील की है।
-यूनुस, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें